कौन हैं वायरल टीचर अब्दुल मलिक? 20 सालों से तैरकर जा रहे हैं स्कूल
Who is viral teacher Abdul Malik : केरल के पडिनजट्टुमुरी के रहने वाले viral teacher Abdul Malik गणित के शिक्षक हैं। पिछले 20 सालों से वे बच्चों को पढ़ाने के लिए हर रोज़ कदलुंदी नदी पार करते हैं। पिछले 20 सालों में अब्दुल कभी स्कूल के लिए देर से नहीं आए और न ही उन्होंने इन सालों में एक भी दिन छुट्टी ली है।
Who is viral teacher Abdul Malik : अब तक आपने संघर्ष और सफलता की ढेर सारी कहानियां सुनी और पढी होंगी। इनमें से ज्यादातर कहानियां छात्रों को उनके छात्र जीवन के दौरान स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई के लिए संघर्ष करते हुए दिखाती हैं। लेकिन क्या आपने कभी ऐसी कहानी सुनी है जिसमें स्कूल और कॉलेज के शिक्षकों और प्रोफेसरों को बच्चों को पढ़ाने के लिए संघर्ष करना पड़ा हो? आज हम आपको एक ऐसे शिक्षक के बारे में बताने जा रहे हैं जो 20 साल से छात्रों को पढ़ाने के लिए नदी पार कर स्कूल जा रहे हैं। यहां हम बात कर रहे हैं केरल के शिक्षक Abdul Malik की, जिनकी संघर्ष की कहानी इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
20 वर्षों में कभी नहीं हुई देरी
🇮🇳🌊🧑🏽🏫🫡
Ha nuotato per un chilometro ogni mattina per più di 20 anni pur di non saltare neanche un giorno di lezione.
Abdul Malik, un devoto professore di matematica in India, ha deciso di sfidare la geografia e il tempo: invece di prendere un autobus che avrebbe impiegato tre… pic.twitter.com/WWQVAJ9lcn— Roberto Avventura (@RobertoAvventu2) May 30, 2025
केरल के पडिनजट्टुमुरी के रहने वाले viral teacher Abdul Malik गणित के शिक्षक हैं। पिछले 20 सालों से वे बच्चों को पढ़ाने के लिए हर रोज़ कदलुंदी नदी पार करते हैं। पिछले 20 सालों में अब्दुल कभी स्कूल के लिए देर से नहीं आए और न ही उन्होंने इन सालों में एक भी दिन छुट्टी ली है। बच्चों को पढ़ाने के प्रति उनकी लगन और मेहनत ने उन्हें हीरो और अपने छात्रों के लिए प्रेरणा बना दिया है। आज भी अब्दुल मलिक अपनी किताबें, कपड़े, जूते और दूसरी ज़रूरी चीज़ें प्लास्टिक की थैली में रखते हैं और रबर के टायर की मदद से कदलुंदी नदी पार करते हैं।
क्यों स्कूल जाने के लिए पार करते हैं नदी

एक इंटरव्यू में viral teacher Abdul Malik ने बताया कि बस से 12 किलोमीटर की दूरी तय करने में 3 घंटे लगते हैं। परिवहन के इस साधन पर निर्भर रहने के बजाय, वह स्कूल जाने के लिए तैरना पसंद करते हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल पहुँचने के लिए नदी पार करने में उन्हें केवल 15-30 मिनट लगते हैं। स्कूल के छात्र उन्हें प्यार से ‘ट्यूब मास्टर’ कहते हैं। ये टायर ट्यूब उन्हें नदी की धारा का सामना करने में मदद करते हैं।
छात्रों को स्विमिंग भी सिखाते हैं Abdul Malik
इसके अलावा अब्दुल मलिक (Who is viral teacher Abdul Malik ) पर्यावरण संरक्षण पर भी काम करते हैं। अब्दुल मलिक छात्रों को मैथ्स इक्वेशन सिखाने के साथ-साथ प्रकृति के प्रति सम्मान भी सिखाते हैं। वे सालों से नदी सफाई अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। इस अभियान के तहत वे अपने छात्रों के साथ मिलकर कडालुंदी नदी की सफाई करते हैं। उन्होंने यह अभियान केरल राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट आने के बाद शुरू किया था। इसमें कहा गया था कि कडालुंदी नदी में प्रदूषण बढ़ रहा है। इसके साथ ही अब्दुल मलिक पांचवीं से ऊपर के छात्रों को स्विमिंग भी सिखाते हैं। इससे उन छात्रों में पानी के प्रति कॉन्फिडेंस बढ़ता है और डर दूर होता है।



